Saturday, April 20, 2024
Homeशिक्षा जगतराजीव एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने जाने सफलता के गुर, सक्सेसफुल करियर डेवलपमेंट...

राजीव एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने जाने सफलता के गुर, सक्सेसफुल करियर डेवलपमेंट पर हुआ आनलाइन गेस्ट लेक्चर

मथुरा। आज हर विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अपने करियर को लेकर चिन्तित रहता है। उसके मन-मस्तिष्क पर बेहतर करियर को लेकर न केवल उथल-पुथल रहती है बल्कि वह दबाव भी महसूस करता रहता है। छात्र-छात्राओं की इसी समस्या को दूर करने की खातिर राजीव एकेडमी फार टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट के एम.बी.ए. विभाग द्वारा बुधवार को सक्सेसफुल करियर डेवलपमेंट टापिक पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय महिला सशक्तीकरण और राज्य मानवाधिकार आयोग महिला सामाजिक न्याय संगठन की उपाध्यक्ष कौशिकी सोन्धी ने एम.बी.ए. अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को आनलाइन सफलता के गुर बताए।
आनलाइन गेस्ट लेक्चर में कौशिकी सोन्धी ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान साझा करते हुए बताया कि जो लोग लक्ष्य तय कर मेहनत करते हैं वही अपने करियर को नई दिशा दे पाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टारगेट सेट करने और इसकी मदद से अपने उद्देश्य की पूर्ति करने के तरीके भी बताए। सुश्री सोन्धी ने कहा कि करियर में सफलता के लिए पांच सूत्र महत्वपूर्ण होते हैं। सफलता के लिए विद्यार्थी सर्वप्रथम अपना उद्देश्य तय करें उसके बाद योजनाबद्ध ढंग से उन पर कार्य करें। इतना ही नहीं सफलता के लिए हमें अपनी सोच, समझ और शक्ति को भी बढ़ाते रहना चाहिए।
सुश्री सोन्धी ने कहा कि किसी भी कार्य में त्रुटि होना आम बात है। यदि काम करते समय हमसे कोई गलती हो जाती है तो उसे सही करने का सबसे पहले प्रयास करना चाहिए। इतना ही नहीं हमें लगातार अपने व्यावहारिक एवं तकनीकी स्किल्स को बढ़ाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाये रखने और आगे बढ़ने के लिए अपने जनसम्पर्क को अधिक से अधिक मजबूत बनाना चाहिए।
संस्थान के निदेशक डा. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में किताबी ज्ञान से कहीं अधिक व्यावहारिक ज्ञान की जरूरत है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राजीव एकेडमी फार टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए लगातार विषय विशेषज्ञों के आनलाइन गेस्ट लेक्चर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि किसी भी प्रतिस्पर्धा में उन्हें निराशा हाथ न लगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments