Friday, March 20, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़विश्वविद्यालय की स्थगित हुई परीक्षा अब 11 सितंबर से, स्कीम हुई जारी

विश्वविद्यालय की स्थगित हुई परीक्षा अब 11 सितंबर से, स्कीम हुई जारी

आगरा। कोविड-19 के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सत्र 2019-20 की (संस्थागत एवं व्यक्तिगत) स्थगित हुई मुख्य परीक्षा अब 11 सितंबर से आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय ने नवीन परीक्षा कार्यक्रम यानि स्कीम जारी कर दी है।
विश्वविद्यालय परीक्षा प्रशासन के अनुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा 17 मार्च 2020 को कोविड-19 के कारण प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दी थी। पूर्व में जारी परीक्ष कार्यक्रम के स्थान पर 11 सितंबर 2020 से परीक्षा कराए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। केवल अंतिम वर्ष के परीक्षा कार्यक्रम को परीक्षार्थी www.dbrau.org.in पर उपलब्ध कराया गया है। यह मुख्य परीक्षा 11 सितंबर से 06 अक्टूबर 2020 तक होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments