Sunday, February 15, 2026
Homeजुर्मनौहझील में बस कंडक्टर से 43 हजार रुपए की लूट, हड़कंप

नौहझील में बस कंडक्टर से 43 हजार रुपए की लूट, हड़कंप

होशियार सिंह की रिपोर्ट
नौहझील। मथुरा जनपद में एक और लूट की वारदात हुई। नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस के माइल स्टोन 60 के समीप बांदा डिपो की बस को अपना निशाना बनाया। बस के कंडक्टर से लुटेरों ने 43 हजार रुपए लूट लिए। कंडक्टर ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी है।
युमना एक्सप्रेस वे से आगरा की ओर जा रही बांदा डिपो को बस को माइल स्टोन 60 लुटेरों ने रोक लिया और कंडक्टर आशीष पटेल के हाथ में लगा थैला लूट कर ले गए। थैले में 43 हजार रुपए लूट ले गए। लूट की सूचना पर सीओ मांट रविकांत पाराशर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

ज्ञात हो कि मथुरा जनपद में दो दिन में लूट की तीसरी घटना है। बाग बहादुर पुलिस चौकी के समीप एक वृद्ध से 4.15 लाख की लूट हुई। इस घटना के कुछ घंटे बाद ही जयगुरुदेव मंदिर के निकट ज्वैलर्स से दो किलो चांदी और 35 ग्राम सोने से भरा थैला बदमाश लूट गए। पुलिस ने दोनों लूट की वारदात करने वालों की पहिचान भी नहीं कर पाई कि मथुरा जनपद में तीसरी लूट की घटना हो गई। दो दिन में तीन लूट की घटनाओ से पुलिस विभाग के हड़कंप मचा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments