Home Uncategorized आस्था और संस्कार के साथ वृंदावन पब्लिक स्कूल में नए सत्र की शुरुआत

आस्था और संस्कार के साथ वृंदावन पब्लिक स्कूल में नए सत्र की शुरुआत

0

वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में नवीन सत्र 2026 -27 का शुभारंभ एक पवित्र हवन यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। हवन का शुभारंभ प्रार्थना सभा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भाग लिया। आचार्य अमित तिवारी द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ कराया गया तथा सभी को इसके महत्व के बारे में बताया। वातावरण मंत्रों की गूंज एवं यज्ञ की सुगंध से अत्यंत पवित्र और सकारात्मक बन गया।विद्यालय की प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने भी छात्रों को सकारात्मक रहने और नैतिक मूल्य से जीवन जीने पर बल दिया। वी. पी. एस के मैनेजिंग डायरेक्टर पुण्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, शांति और नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। उन्होंने सभी को नव सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर देश, समाज एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर के श्री चरणों में भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस प्रकार हवन यज्ञ अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर स्वेका राज, रसिका अशोक सैनी, हेमलता वर्मा, सपना शर्मा, सीमा पाहुजा एवं दिशी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here