Sunday, May 17, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़अब माह के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर बाकी शनिवार में...

अब माह के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर बाकी शनिवार में भी कोर्ट में होंगे कामकाज

मथुरा। मथुरा जनपद की सभी कोर्ट में अब माह का दूसरा और चौथा शनिवार को छोड़कर बाकी शनिवारों में न्यायिक कार्य किया जाएगा। यह आदेश इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दिए हैं।
जिला न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक शनिवार और रविवार को कोर्ट का अवकाश घोषित किया गया था। यूपी सरकार ने अनलॉक-4 के अन्तर्गत जनपद न्यायालय एवं उसके अधीनस्थ न्यायालय छाता, ग्राम न्यायाधिकारी मांट में माह के दूसरा और चौथा शनिवार को छोड़ कर बाकी शनिवारों के दिन भी पहले की तरह न्यायिक कार्य किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments