Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नहर में महिला की शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आंशका

नहर में महिला की शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आंशका

पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी

पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा

विनोद उपाध्याय की रिपोर्ट
राया। गंग नहर में अज्ञात महिला की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्रीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

शनिवार प्रात: मांट ब्रांच गंगनहर में बहती हुई अज्ञात महिला का शव भोलगढ़ पुल के पास आकर झाड़ियों में अटक गई। नगर के पास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर बाहर निकालकर आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन पहिचान नहीं हो सकी। पुलिस ने कुछ समय के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।
गांव के लोगों में महिला के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आशंका जताई जा रही है। महिला की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया है।
इलाका पुलिस का कहना है कि नगर में मिली महिला की लाश करीब 2-3 दिन पुरानी हो सकती है। उसके दाएं हाथ पर जयवीर नाम गुदा हुआ है और कलवा बंधा हुआ है। बाएं हाथ में टैटू छपा हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के थानों में भी महिला की फोटो और जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments