Saturday, May 18, 2024
Homeजुर्मसौतेली मां उत्तेजना की दवाई देकर बेटियों से बनाती थी संबंध, गिरफ्तार

सौतेली मां उत्तेजना की दवाई देकर बेटियों से बनाती थी संबंध, गिरफ्तार

  • परिवार को नींद की गोली देकर बेटियों को दिखाती थी अश्लील फोटो
  • बेटी ने सौतेली मां के विरुद्ध कराया केस दर्ज

अलीगढ़। अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सासनी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय बीएससी छात्रा ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। संभवत: महिला थाने के इतिहास में यह पहला मुकदमा है जब एक स्त्री ने दूसरी स्त्री पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की ये चौथी शादी है। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी पहली शादी दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी।

दरअसल, पहली पत्नी की मौत के बाद 46 वर्षीय व्यक्ति का प्रेम विवाह पूरे परिवार को भारी पड़ गया। यह प्रेम फेसबुक के जरिए परवान चढ़ा था। दूसरी पत्नी समलैंगिक निकली। वह पहली पत्नी से हुई तीन बेटियों (एक बालिग, दो नाबालिग) को उत्तेजक दवाएं खिलाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाने लगी। बालिग बेटी की शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व महिला थाने में आरोपी सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी महिला खुद को बताती है नर्स
पीड़ित बेटी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, उनकी दो नाबालिग बहनें और एक भाई है। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। 13 फरवरी 2019 को मां के देहांत होने के बाद फेसबुक पर पिता की एक फरवरी 2020 को गांधी पार्क थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो परिवार उक्त महिला से शादी करने के लिए मान गया। 14 फरवरी 2020 को वैलेंटाइन डे के दिन दोनों की मंदिर में शादी हो गई। वह महिला खुद को नर्स बताती है।

बेटियों को दिखाती थी अश्लील फिल्में और फोटो
बेटी द्वारा दर्ज मामले के अनुसार आरोपी सौतेली मां परिवार के सभी लोगों को रात के खाने के बाद यह कह कर गोलियां खिलानी शुरू कर दी कि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इस गोली को खाकर पिता, दादा-दादी गहरी नींद में सो जाते थे, जबकि उन्‍हें और उनकी बहनों को गोलियां खाने के बाद उत्तेजना होती थी। इसके बाद वह महिला तीनों बहनों के साथ अश्लील हरकतें कर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगी। वह अश्लील फिल्में और फोटो भी दिखाती थी।

आरोपी महिला की चौथी शादी
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की यह चौथी शादी है। महिला से पूछताछ में जानकारी मिली कि उसकी पहली शादी दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। वर्ष 2005 में उस व्यक्ति की अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में मौत हो गई। इस मामले में धारा 302 में मुकदमा दर्ज हुआ। हत्या के आरोप में इस महिला सहित दो अन्य लोग नामजद हुए। यह महिला जेल भी गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments