Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़गांववासियों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिाधियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

गांववासियों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिाधियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

राजेश डब्बू की रिपोर्ट
बल्देव। बल्देव के समीप फतेहपुरा गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। गांववासियों ने यह प्रदर्शन गांव की पोखर से होने वाली समस्याओं का निदान लंबे समय से न होने को लेकर किया है।
प्रदर्शन के दौरान गांववासियों का कहना है कि गांव की पोखर का पानी बारिश के समय में मार्गों और लोगों के घरों में घुस रहा है। जिससे गांववासियों का घर से निकलना भी दुश्वार हो रहा है। वहीं मकानों को क्षति पहुंचने का खतरा बना हुआ है। लोगों को किसी बड़ी दुर्घटना का भय सता रहा है। गांववासियों ने बताया कि पोखर से होने वाली समस्याओं से कई बार जिला प्रशासन, खण्ड विकास अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो रहा पा रहा है।
काबिलेगौर बात है कि यह गांव सांसद हेमामालिनी का संसदीय क्षेत्र में होने के साथ ही भाजपा की जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर का मायका भी है। इसके बावजूद गांववासी लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments