Saturday, May 18, 2024
Homeजुर्मदिनदहाड़े ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या, 10 लाख कैश, पांच किलो चांदी...

दिनदहाड़े ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या, 10 लाख कैश, पांच किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

मेरठ। दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने जागृति विहार में एक ज्वैलर्स की दुकान में घुस कर लूटपाट की। विरोध करने पर ज्वेलर्स की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूट ले गए।

जानकारी के अनुसार मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर 2 में अमन जैन की भागमल ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शोरूम है। इसी शोरूम पर दोपहर करीब 1 बजे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। लूट के दौरान बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी अमन जैन की गोली मारकर हत्या कर दी। दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट का विरोध करने पर अमन को गोली मार दी और ज्वैलरी लूटकर बदमाश फरार हो गए। घायल अमन को अस्पताल लाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बदमाशों का कोई सुराग अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। परिजनों ने बताया कि करीब 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूटकर बदमाश फरार हुए हैं। वारदात के विरोध में व्यापारियों ने जागृति विहार तत्काल बंद करने का ऐलान किया गया है। आरोपियों के नही पकड़े जाने पर कल से शास्त्रीनगर भी बंद होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments