Tuesday, May 26, 2026
Homeजुर्मऑटो से शराब तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 पेटी शराब बरामद

ऑटो से शराब तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 पेटी शराब बरामद

राघव शर्मा की रिपोर्ट

बरसाना। पुलिस ने गोवर्धन रोड से वाहन चैकिंग अभियान के दौरान ऑटो में देशी शराब की पेटी ले जाते तीन तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से हरियाणा मार्का देशी शराब की पेटियां बरामद की है।

बरसाना थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार प्रात: गोवर्धन रोड पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि तभी एक ऑटो पेटियों से भरा दिखाई दिया। शक होने पर जब ऑटो की तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा मार्का देशी शराब की 10 पेटियां मिली। ऑटो में शराब की तस्करी कर रहे हरियाणा के होडल निवासी चन्द्रभान, सोनू और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हरियाणा नंबर के रजिस्ट्रेशन नंबर के ऑटो को भी जब्त कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments