Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मदो दिन की मजदूरी मांगने पर मारी गोली, नाबालिग के खिलाफ एफआईआर...

दो दिन की मजदूरी मांगने पर मारी गोली, नाबालिग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 

मथुरा। सदर थाना क्षेत्र के माली मोहल्ला में पैसे मांगने पर एक मजदूर को गेाली मारने का मामला सामने आया है। घायल मजदूर को उसके परिजनांं ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ पुलिस ने इस मामले एक नाबालिग बच्चे के खिलाफ हत्या का प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
मथुरा के सदर थाना क्षेत्र के माली मोहल्ला निवासी मदनलाल सैनी पिछले कई दिनों से पडौस के ही संजय एवं राजू के घर पर बेलदारी का कार्य रह रहा था। गत शनिवार को मदनलाल 11 और 12 सितंबर के दिन की मजदूरी मांगने लगा। मदनलाल का आरोप है कि संजय एवं राजू ने मजदूरी के पैसे न देकर उसमें गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल मजदूर मदनलाल को परिजनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।
इस मामले में सदर थानाध्यक्ष सतपाल सिंह का कहना है दो पहले मजदूर पर एयर गन से गोली चला दी थी। गोली चलाने वाला 12 वर्ष का लडका है। मजदूर की तहरीर पर लड़का के खिलाफ धारा 307 में एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments