Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़निरीक्षण: वृंदावन का परिक्रमा मार्ग डीएम को मिला बदहाल, लगाई फटकार

निरीक्षण: वृंदावन का परिक्रमा मार्ग डीएम को मिला बदहाल, लगाई फटकार

अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने वृंदावन में नमामि गंगे परियोजना के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर की पंचकोसीय परिक्रमा सीवर लाइन के कारण क्षतिग्रस्त पाई गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक मास में परिक्रमा करने में भक्तों को परेशानी न हो।
डीएम ने कहा कि नगर के विकास कार्यों की प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट दी जाए साथ ही अगले दिन किए जाने वाले कार्य का प्लान तैयार कर कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर कड़ा रुख अपनाते हुए जल निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी, प्रदूषण बोर्ड, जल निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments