Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कोविड-19 की जांच सुविधा उपलब्ध

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कोविड-19 की जांच सुविधा उपलब्ध

वृंदावन। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में अब कोविड-19 की जांच की सुविधा उपलब्ध की जा रही है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को ट्रू नेट जांच मशीन लगाई है। कोरोना मरीजों की जांच के लिए लैब एक्सपर्ट भी रखे गए हैं। जिससे अब दो घंटे से कम समय में कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट मरीजों को मिल सकेगी।
सेवाश्रम के स्वामी कृष्ण कालीनन्द महाराज ने बताया कि कोविड- 19 का जांच शुल्क 2000 रुपए लिया जाएगा, जो कि यूपी सरकार द्वारा निर्धारित है। अब वृंदावन और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कोविड-19 की जांच के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। वह सेवाश्रम में अपनी जांच कम समय में करा सकते हैं। शुक्रवार को कोविड- 19 टैस्ट लैब के शुरु होते ही तीन लोगों की जांच की गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments