Sunday, February 22, 2026
HomeUncategorizedबलदेव विधायक और उनकी पत्नी सहित 5 कोरोना पॉजिटिव

बलदेव विधायक और उनकी पत्नी सहित 5 कोरोना पॉजिटिव

मथुरा। बल्देव के विधायक उनकी पत्नी और ड्राइवर सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को अपनी विशेष देखरेख में होम आइसोलेट कर दिया है।
रविवार को राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा एसीएमओ डॉक्टर देवेंद्र अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. भूदेव सिंह के निर्देशन में एनएमएमयू टीम द्वारा राधिका बिहार, अशोका सिटी तथा कृष्णा नगर से कुल 25 लोगों के सैंपल लिये गये। इनमें से 5 लोग एंटीजन पॉजिटिव पाए गए हैँ।
एमएमयू के जिला कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि बलदेव विधायक, उनकी पत्नी, ड्राइवर और उनके ही घर से दो अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नेगेटिव आने वाले सभी लोगों के आरटी पीसीआर सैंपल भी लिए गए हैं जो लैब को भेजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments