Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मपत्नी के सामने पति ने किया नाबालिग लड़की से दुराचार, दोनों गिरफ्तार

पत्नी के सामने पति ने किया नाबालिग लड़की से दुराचार, दोनों गिरफ्तार

 

 

कोसीकलां। कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के भाई ने गोपाल बाग चौकी क्षेत्र निवासी पदम सिंह पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर नाबालिग बहन के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित भाई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोनों पति-पत्नी कुछ दिनों से उसके घर के पास में आने-जाने लगे थे जिससे उनके परिवार से जान पहचान हो गई। शनिवार की शाम घर पर उसकी अकेली बहन को पदम सिंह और उसकी पत्नी बहला फुसलाकर घर से बाहर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को लौटे पीड़िता के भाई ने जब घर पर अपनी छोटी बहन को नहीं पाया तो घर के आसपास और गांव में उसको तलाश किया। रात करीब 11 बजे उसे बहन के साथ हुई घटना का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की और पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
कोसीकलां थाना प्रभारी प्रमोद पवांर का कहना है कि नाबालिग से दुराचार का केस हुआ है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments