Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में एक और कोरोना मरीज की मौत, फिर मिले 71 कोरोना...

मथुरा में एक और कोरोना मरीज की मौत, फिर मिले 71 कोरोना पॉजिटिव

मथुरा। शुक्रवार उपचार के दौरान एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई। वहीं 71 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मथुरा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में 3700 हो गई है जबकि 81 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 65 नए और 6 मरीज फॉलोअप केस पाए गए हैं। मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में लोक दल के एक वरिष्ठ नेता और दो डॉक्टर शामिल हैं। इनमें से एक डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ हैं तो दूसरा दूसरे एल वन कोविड अस्पताल में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि आज एक कोरोना पेसेंट की मौत हुई है जिसे लावारिश हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। इसके साथ ही मथुरा जनपद में मरने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 81 हो गई है और 600 के करीव एक्टिव केस हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments