Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़पांच दिनों से लापता किशोर पुलिस को सकुशल मिला, परिजनों को सौंपा

पांच दिनों से लापता किशोर पुलिस को सकुशल मिला, परिजनों को सौंपा

राजेश डब्बू की रिपोर्ट
महावन। पिछले पांच दिनों से लापता किशोर को पुलिस ने शनिवार देर शाम को नए बस अड्डा के समीप से सुरक्षित बरामद कर लिया और उसके परिजनों को सौंप दिया। 14 वर्षीय किशोर घर से 22 सितंबर की सुबह ट्यूशन पढने की कहकर निकला था। पुलिस पूछताछ में पांच दिन बाद मिले लापता हुए कारव गांव निवासी तरुण ने बताया कि मोबाइल को लेकर घर में झगड़ा हो गया था। घरवालों की डांट से दुखी होकर वह घर छोड़ कर चला गया था।

महावन थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि तरुण (14 वर्ष) गांव में किसी व्यक्ति से मोबाइल को लेकर हुए विवाद से डर गया था। विवाद के बाद घर पर डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से चला गया था। जिसे सकुशल बरामद करके उसके परिजनां को सौंप दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments