Home न्यूज़ न्यूज़ भाजपा प्रदेश कार्यालय के गेट पर महिला ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

भाजपा प्रदेश कार्यालय के गेट पर महिला ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के गेट पर मंगलवार को एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। महिला को सुरक्षाकर्मियों ने बामुश्किल बचाने का प्रयास किया। घटना से भाजपा कार्यालय और उसके आसपास हड़कंप मच गया।

मंगलवार सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय के गेट पर जैसे ही महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया और ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाई तभी यहां पर मौजूद मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं महिला ने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास क्यों किया इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है।