Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कल से खुलेंगे सिनेमा हॉल, दर्शकों को बरतने होंगे खास एहतियात

कल से खुलेंगे सिनेमा हॉल, दर्शकों को बरतने होंगे खास एहतियात

मुंबई। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण देशभर में पिछले छह माह से बंद सिनेमा हॉल गुरुवार 15 अक्टूबर से खुलेंगे। इसके लिए सरकार ने इसके लिए गाइड लाइन की गई है। सिनेमा हॉल मालिकों और दर्शक दोनों को खास एहतियात बरतने होंगे।
पीवीआर सिनेमा ने कल से लोगों के स्वागत के लिए खास तैयारियां कर ली हैं। इनमें कुछ खास लोगों को फ्री टिकट सुविधाओं के साथ सिनेमाघर में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए इंतजाम शामिल है। यहां तक कि खाने-पीने की चीजों के लिए सुरक्षित व्यवस्था लागू की गई है। सिनेमा हॉल खुलते ही, यानी कल पीवीआर अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए मुफ्त शो का आयोजन करेगा। वहीं वीकेंड कोरोना वॉरियर्स के नाम रखा जाएगा। यानी कोरोना वॉरियर्स को भी वीकेंड पर मुफ्त शो दिखाया जाएगा। वहीं कोरोना काल में पहली बार सिनेमा घर खुलने के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएंगे। इन इंतजामों के साथ लोगों के लिए सिनेमा घर का अनुभव काफी बदल जाएगा।

बदल जाएगा टिकट बुकिंग का तरीका
अब सिनेमा घरों में डिजिटल टिकट बुकिंग पर ज़ोर होगा। जिसके लिए बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक काउंटर ही खोला जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिए अगर किसी को पीपीई किट खरीदनी हो तो वो भी इस काउंटर पर उपलब्ध होगी। यहां पर 30,50,100 की कीमत के पीपीई किट ख़रीदे जा सकेंगे।

ऐसे होगी सिनेमा घरों में एंट्री
इसके अवाला सिनेमा घर की एंट्री के वक्त आपका तापमान चेक किया जाएगा। आपके फोन में आरोग्य सेतु एप है या नहीं ये भी जांचा जाएगा। वहीं सिनेमा घरों के अंदर हॉल में 50 प्रतिशत ऑक्युपेंसी नियम को फॉलो किया जाएगा। जिसके तहत हर किसी के लिए एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

फिल्म खत्म होने पर हॉल होगा सेनेटाइजेशन
इसके साथ ही शो के बाद पूरे हॉल का डीप सेनेटाइजेशन किया जाएगा। इसके अलावा खाने-पीने की चीजों के लिए खास यूवी स्टैरिलाइजेशन कैबिनेट रखी जाएगी और चीज स्टैरिलाइज होकर की ग्राहक तक पहुंचेगी। यहां पर पहले से ही पैक्ड खाने को रखा जाएगा। इसके अलावा सिनेमाघरों में दरवाजों के हैंडिल पर एंट्री मिक्रोबीयोल शीट लगाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments