Saturday, April 25, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़कब्र से मुर्दा निकाल कर सिर काट ले गया अज्ञात, गोवर्धन में...

कब्र से मुर्दा निकाल कर सिर काट ले गया अज्ञात, गोवर्धन में फैली सनसनी

गोवर्धन। आन्योर के कब्रिस्तान से अज्ञात द्वारा कब्र में दफन मुर्दे का सिर काट कर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलसि ने मुर्दे को पुन: बगैर सिर के ही दफनवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि तांत्रिक युवक के शव की सिर काटकर ले गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शनिवार देर रात कि सी अज्ञात ने गोवर्धन के आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित कब्रिस्तान में दफन 35 वषीय युवक शाहिद के शव को कब्र से खोद कर निकाला और उसका सिर काटकर ले गया। इसकी जानकारी रविवार सुबह बस्ती में तब हुई जब कब्रिस्तान के समीप रहने वाले एक फकीर ने आसपास के लोगों को कब्रिस्तान में कब्र से बाहर पड़े मुर्दे और उसके सिर गायब होने की सूचना दी। कुछ ही समय में यह सनसनीखेज घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मृतक शाहिद की पत्नी अफसाना और आसपास के लोग कब्रिस्तान पहुंचे। कब्रिस्तान का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्र में पुन: बगैर सिर के धड़ को दफनवा दिया और घटना की जांच शुरु कर दी है।
अन्यौर निवासी कब्र खोदने वाले बबलू ने बताया कि गांव के युवक शाहिद की कब्र उसने करीब दो माह पूर्व खोदी थी। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष होगी। यह एक गंभीर मामला है। इस मामले की जांच पुलिस को करनी चाहिए।

मृतक की पत्नी अफसाना ने इस घटना के पीछे किसी तांत्रिक का हाथ होने की आशंका जताई है और पुलिस से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने बताया कि दो माह पूर्व बीमारी के चलते पति की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments