Saturday, July 12, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़दिनदहाड़े भाजपा नेता की मां से बाइक सवार बदमाशों ने की चेन...

दिनदहाड़े भाजपा नेता की मां से बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नैचिंग

  •  मंदिर से पूजा कर लौट रही थी भाजपा नेता राजकुमार रावत की मां
  •  पुलिस की ढिलाई पर मां ने जताई नाराजगी

कोसीकलां। भाजपा नेता की मां से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता मंदिर से पूजा कर घर आ रही थीं। पीड़िता के पुत्र एवं भाजपा नेता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।

सोमवार की सुबह करीब साढे दस बजे कोसीकलां निवासी भाजपा नेता राजकुमार रावत की मां माया देवी पत्नी सेवन सिंह देवी मंदिर से पूजन कर घर लौट रही थीं। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके आगे मोटरसाइकिल लगा दी और उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने भाजपा नेता की मां के गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग गए। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का सामना करते हुए चेन को तोड़ने से बचाने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने पीड़िता को धक्का दे दिया और सोने की चेन लेकर भाग गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग बदमाशों के पीछे दौडृे लेकिन बदमाश तब तक आखों को ओझल हो गए। घटना से मंदिर से घर की ओर जा रही अन्य महिला भक्त भी सहम गई।

भाजपा नेता राजकुमार रावत की मां माया देवी ने बताया कि मंदिर से घर आने के दौरान बाइक सवार बदमाश उनके गले से करीब ढाई तोले की चेन को छिना कर ले गए। जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। इस मामले में मेरे बेटे ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

कोसीकलां थाना प्रभारी प्रमोद पवांर का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments