Homeन्यूज़न्यूज़भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, रक्षा मंत्री और सीएम...

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, रक्षा मंत्री और सीएम योगी सहित बड़े नाम शामिल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी है। सूची के अनुसार देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, संतोष गंगवार सहित 30 लोग उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments