Monday, April 20, 2026
Homeन्यूज़मथुरा जनपद में फिर मिले 34 कोरोना पॉजिटिव

मथुरा जनपद में फिर मिले 34 कोरोना पॉजिटिव

मथुरा। गुरुवार को जनपद में 34 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 4750 हो गई है।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव 34 मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4 फॉलोअप जांचें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम लगातार काम कर रही हैं और आरटी पीसीआर और एंटीजन जांचें और अधिक की जा रही हैं। ताकि कोई भी संक्रमित छूटने ना पाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी सैंपलिंग की जा रही है। वहीं कोरोना मरीजों का जनपद में आंकड़ा 4750 के करीब हो गया है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 400 के करीव है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। मौतों का आंकड़ा 100 पर ही स्थिर है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments