Thursday, May 15, 2025
Homeन्यूज़बलिया में अफसरों के सामने हत्याकांड : एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो...

बलिया में अफसरों के सामने हत्याकांड : एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो 7 महिलाएं कर लेंगी आत्मदाह

बलिया। जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्लू की ओर से एफआईआर दर्ज न होने पर महिलाओं ने आत्मदाह की धमकी दे डाली है। महिलाओं ने गुरुवार को वीडियो जारी कर एलान कर दिया कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो घर की सभी सात औरतें आत्मदाह कर लेंगी। इससे प०्रशासन में हड़कंप मच गया और घर के बाहर अधिकारियों और पुलिस का जमावड़ा लगा रहा।
आत्मदाह की भनक लगते ही एसडीएम सिकंदरपुर संगम लाल, सीओ बांसडीह दीपचंद व एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी धीरेंद्र के घर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी समझाने पर भी महिलाएं कुछ सुनने को तैयार नहीं हुईं तो अधिकारियों ने उन्हें हर हाल में शुक्रवार को एफआईआर की कॉपी देने का आश्वासन दिया।इसके बाद महिलाएं मानीं और आत्मदाह को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया। उधर, महिलाओं का वीडियो वायरल होते ही जिले भर से क्षत्रिय समुदाय के दर्जनों लोग पहुंच गए।उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं। बाद में अधिकारियों के मनाने पर किसी तरह महिलाएं घर के अंदर गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments