Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में...

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अजित पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा मुझे कोई तकलीफ नहीं है।

उप मुख्यमंत्री ने खुद ट्विटर पर मराठी में अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है और अपने स्वास्थ्य के संबंध में भी बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है, मेरी तबीयत ठीक है। एहतियात के तौर पर डॉक्टर की सलाह पर ब्रीच कैंडी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के नागरिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बताना चाहता हूं कि चिंता की कोई बात नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments