Monday, May 6, 2024
Homeजुर्मराम नगला में पुरानी रंजिश को लेकर चलीं गोलियां, तीन घायल

राम नगला में पुरानी रंजिश को लेकर चलीं गोलियां, तीन घायल

होशियार सिंह की रिपोर्ट
नौहझील। रविवार रात को रामनगला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलियां चल गईं। झगड़े में एक ही पक्ष से रिटायर महिला शिक्षक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें रामवती (उम्र 65 वर्ष) पत्नी फौरन सिंह व हरेन्द्र (उम्र 28 वर्ष) पुत्र फौरन सिंह को गोली लगी है। जबकि दिनेश पुत्र सुग्रीव सिंह गोली लगने से घायल है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौहझील में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव रामनगला के दिनेश पुत्र सुग्रीव सिंह व अजीत पुत्र सीताराम के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। दिनेश गांव में परचून की दुकान चलाता है। रविवार रात करीब 7:15 बजे दुकान पर दिनेश व अजीत के बीच विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। कुछ ही देर बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। झगड़े में एक ही पक्ष से रिटायर महिला शिक्षक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का सीएचसी नौहझील पर उपचार हेतु लाया गया जहाँ से घायल अवस्था में तीनों लोगों को मथुरा रेफर कर दिया सूचना के बाद पहुंची इलाका पुलिस को देख आरोपी भाग खड़े हुए।

प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी का कहना है कि आरोपी पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में विवाद चल रहा है। रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर हुड़दंग किया है घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments