Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़अनुपात के हिसाब से होना चाहिए कब्रिस्तान, धैर्य की परीक्षा न लें:...

अनुपात के हिसाब से होना चाहिए कब्रिस्तान, धैर्य की परीक्षा न लें: सांसद साक्षी महाराज

उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि अनुपात के अनुसार कब्रिस्तान और श्मशान बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के धैर्य और शालीनता का परिचय न लिया जाए। मजबूरी कोई नहीं है। भाजपा सांसद बांगरमऊ सीट पर चुनाव प्रचार के लिए यहां नुक्कड़ सभा कर रहे थे। इससे पहले भी सांसद इस मुद्दे को उठा चुके हैं। जिससे राजनीति गरमा गई थी।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने हिंदुओं और मुसलमानों का मुद्दा उठाया। साक्षी महाराज ने कहा कि आबादी के अनुपात के अनुसार कब्रिस्तान और श्मशान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक कि अगर गांव में एक मुसलमान है, तो कब्रिस्तान बहुत बड़ा है। आप (हिंदू समुदाय) अपने खेत की मेढ़ में या गंगा के किनारे दाह संस्कार करते हैं। क्या यह अन्याय नहीं है?
ये प्रत्याशी मैदान में अगर उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर पार्टी प्रत्याशियों की बात करें तो कांग्रेस ने अपनी पूर्व प्रत्याशी आरती बाजपेई पर तीसरी बार भरोसा जताया है। आरती बाजपेई यूपी में गृहमंत्री रह चुके गोपीनाथ दीक्षित की पुत्री हैं। आरती बाजपेई पहले से ही डोर टू डोर कैम्पेन कर रही हैं। वहीं बीजेपी ने अपने पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने सुरेश पाल तो बसपा से महेश पाल ताल ठोक रहे हैं।

मतदाताओं के अनुमानित जातिगत आंकड़े
इस सीट पर मुस्लिम मतदाता लगभग 58 हजार, पाल 38 हजार, कुरील 34 हजार, लोध / निषाद 32 हजार, पासी 26 हजार, काछी 24 हजार, ब्राह्मण 22 हजार, यादव 20 हजार, ठाकुर 17 हजार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments