Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़खेलआईपीएल 2020 अवॉर्ड विजेता: जानिए, किस खिलाड़ी को मिला है कौन सा...

आईपीएल 2020 अवॉर्ड विजेता: जानिए, किस खिलाड़ी को मिला है कौन सा अवॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का सफर अब खत्म हो गया है। आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा की 68 रन की अर्धशतकीय पारी और ट्रेंट बोल्ट की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यह जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 156 रन बनाए। इस लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 157 रन बनाकर हासिल कर लिया।

मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बना था। इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता। इस तरह से यह पहला अवसर है जबकि वह अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहा। इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ऐसा करने में सफल रहा था। मुंबई दो बार चैंपियंस लीग का चैंपियन भी रहा है। दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आईपीएल 2020 की प्राइज विजेताओं की लिस्ट इस तरह हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर अलग-अलग अवॉर्ड जीते हैं-

आईपीएल 2020 ऑरेंज कैप: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाकर आईपीएल 2020 के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े। सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्होंने ऑरेंज कैप जीती।

आईपीएल 2020 पर्पल कैप: दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा ने 17 मैचों में 18.26 की औसत से 30 विकेट हासिल किए। इसमें से उन्होंने 2 बार चार विकेट भी लिए. रबाडा ने सबसे ज्यादा रन लेने की वजह आईपीएल 2020 की पर्पल कैप जीती है।

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ आईपीएल 2020: यह अवॉर्ड जोफ्रा आर्चर ने जीता है। आर्चर ने 20 विकेट लिए। 175 डॉट बॉल फेंकी, 5 कैच लपकी और 10 छक्के भी जड़े।

एमर्जिंग प्लेयर ऑफ आईपीएल 2020: यह अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडीक्कल ने जीता है। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में 15 मैचों में 31.53 की औसत और 124.80 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े।

ड्रीम11 गेम चेंजर ऑफ द सीजन: यह अवॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम रहा है। उन्हें 975 फैंटेसी प्वॉइंट मिले।

अनअकेडमी लेट्स क्रेक इट: इस सीजन के सबसे ज्यादा छक्के: यह अवॉर्ड मुंबई इंडियंस के ईशान किशन को मिला। उन्होंने 14 मैचों में 30 छक्के जड़े।

टाटा अल्ट्रोड सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: मुंबई इंडियंस के कायरान पोलार्ड को मिला. उन्होंने 191.42 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए।

क्रेड पावर प्लेयर ऑफ द सीजन: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस अवॉर्ड को जीता। उन्होंने पावरप्ले में 16 विकेट लिए।

फेयर प्ले अवॉर्ड: आईपीएल 2020 का फेयर प्ले अवॉर्ड मुंबई इंडियंस ने जीता।

आईपीएल 2020 फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच: यह अवॉर्ड भी मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने जीता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments