Wednesday, May 22, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)प्राचीन राधा दामोदर मंदिर में मना अन्नकूट महोत्सव, लगे छप्पन भोग

प्राचीन राधा दामोदर मंदिर में मना अन्नकूट महोत्सव, लगे छप्पन भोग

अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन। मंदिरों की नगरी वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में से एक श्रीराधादामोदर मन्दिर में रविवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के गोस्वामियों ने सौ किलो चावल से गोवर्धन पर्वत बनाया वहीं ठाकुर राधादामोदर के 56 भोग लगाए। देशी-विदेशी भक्तों ने भगवान के मनोहारी दर्शन कर भक्ति संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया।


प्राचीन मान्यता के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन जहां सभी हिंदू परिवारों में भगवान विष्णु के स्वरूप श्रीगिरिराज महाराज के पूजन की विशेष धूम रहती है। वहीं ब्रज में इस पर्व को अन्नकूट महोत्सव के रूप में हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। इसी क्रम में सेवाकुंज स्थित श्रीराधादामोदर मन्दिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में सेवायतों द्वारा मन्दिर में स्थापित श्रीगिरिराज शिला को भव्यता से सजाने के साथ ही चावल से निर्मित गोवर्धन पर्वत और इसके समक्ष सजाये गये छप्पन प्रकार के व्यंजनों की आकर्षक झांकी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

वहीं महोत्सव का आनन्द लेने आए श्रद्धालु भक्तों ने ठाकुरजी की मनोहारी झांकी एवं आरती के दर्शन कर स्वयं को धन्य किया। इस दौरान ठाकुर राधादामोदर मंदिर के सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया अन्नकूट महोत्सव के महत्व के बारे में भक्तों को बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments