Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मसामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, पीड़िता ने 6 माह तक...

सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, पीड़िता ने 6 माह तक छिपाए रखी घटना

एटा। सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता के भाई ने शनिवार को गांव के ही चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं और फरार दो की तलाश में दबिश दे रही है। थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने करीब छह माह पूर्व 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार को किशोरी ने मां को बताया कि गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ गलत काम किया था। किशोरी मुताबिक आरोपियों ने उसे धमकी दी थी। डरी-सहमी होने के कारण वह परिजनों को वारदात के बारे में समय से नहीं बता सकी।


किशोरी के भाई ने गांव के ही प्रेमकिशोर उर्फ रामू व अवधेश पुत्रगण सूरजपाल, अनेक सिंह पुत्र सतीश और चूरामल पुत्र बैनीराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रामू और अनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों अवधेश और चूरामल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। चारों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments