Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मनाबालिग ने किशोरी का अपहरण कर घर में रखा, गिरफ्तार

नाबालिग ने किशोरी का अपहरण कर घर में रखा, गिरफ्तार


अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन। पुलिस ने किशोरी का अपहरण करके अपने घर में रखने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सुनरख मार्ग स्थित षड़ शिखर के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


मिली जानकारी के अनुसार रंग जी पुलिस चौकी क्षेत्र से करीब 15 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली वृंदावन में अज्ञात के खिलाफ किशोरी को अपहरण कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में जुटी रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने आज सुबह सुनरख मार्ग स्थित मंदिर के समीप से 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने किशोरी को उसके घर से बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने पकड़े गए बाल अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments