Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्ममानसिक रूप से कमजोर किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, फरार

मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, फरार


आगरा। यूपी में मलिओं और बालिकाओं के साथ दुराचार की घटनाएं थमने का नाम नहींं ले रही हैं। प्रदेश सरकार ने इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मिशन शक्ति की शुरुआत की, लेकिन यूपी सरकार का ये प्रयोग भी बेअसर होता दिख रहा है। आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के एक गांव के अधेड़ पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित परिवार के मुताबिक किशोरी दिमागी रूप से कमजोर होने के साथ हाथ-पैर से भी लाचार है। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। पिता-भाई और अन्य लोग खेत में पानी लगाने गए थे।

आरोप है कि तभी गांव का एक अधेड़ तारा उसके घर आ गया। किशोरी को अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पिता-भाई और गांववाले दौड़े, तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता को लेकर परिजन थाना कागारौल पहुंचे। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी अछनेरा अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments