Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मवृंदावन में पोशाक कारीगर ने दी जान, घर में मचा कोहराम

वृंदावन में पोशाक कारीगर ने दी जान, घर में मचा कोहराम

वृंदावन। गौरानगर कॉलोनी में रविवार को एक युवक ने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


मृतक के परिवार से निमाई दास ने बताया कि 19 वर्षीय मृतक राजन सरकार पोशाक कारीगर था। वह सुबह रोज काम पर पोशाक बनाने के लिए जा रहा था। लेकिन आज रविवार को काम पर नहीं गया और सुबह छत पर टहलने के लिए चला गया। कुछ समय के बाद वह छत से वापस आया और कमरे में चला गया। जब वह काफी समय से कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने उसे कमरे में जाकर देखा तो उसका शव छत के पंखे से फंदा लगाकर लटका मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी है।


कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि युवक ने घर के एक कमरे में आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments