Friday, October 17, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़अब घर से कहीं बाहर जाने पर पुलिस रखेगी आपके घर का...

अब घर से कहीं बाहर जाने पर पुलिस रखेगी आपके घर का ख्याल


आगरा। यदि आप अपने घर पर ताला लगाकर कहीं बाहर जा रहे हैं तो आप बेफिक्र होकर जा सकते हैं। आपको बंद घर में चारी होने का डर नहीं सताएगा। क्यों की आगरा पुलिस आपके जाने के बाद आपके घर का ख्याल रखेगी।

पुलिस प्लान के मुताबिक घर का ताला लगाकर बाहर जाने पर आगरा के इन क्षेत्रों के लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने जाने की सूचना पुलिस को देनी होगी। उस इलाके का बीट सिपाही आपके घर की निगरानी करेगा। मोहल्ले में गश्त भी बढ़ा दी जाएगी।

आगरा पुलिस ने इस तरह का प्लान तैयार लोगों के बीच रखा है। रविवार को थाना सदर पुलिस ने नेहा विहार कॉलोनी, मनहर कॉलोनी, देवरी रोड के मोहल्लों में लोगों के साथ बैठक में ये प्लान रखा है। इस दौरान खुद से किए जाने वाले सुरक्षा उपाय भी बताए। इस दौरान प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वाति चौधरी, सदर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। लोगों ने भी पुलिस के इस प्लान की सराहना की।

39 व्हाट्सएप ग्रुप से लोगों को जोड़ेंगे

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सदर क्षेत्र में चोरी की वारदात को देखते हुए बीट के प्रत्येक सिपाही को जिम्मेदारी दी गई है। 39 व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें अलग-अलग इलाके के बीट सिपाही को ग्रुप एडमिन बनाया गया है। सिपाही इन ग्रुप में 200 से 250 लोगों को जोड़ेंगे। लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही कॉलोनी और मोहल्लों में बीट सिपाही के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इनमें उनके मोबाइल नंबर और बीट क्षेत्र की जानकारी होगी। इससे लोग सिपाही से संपर्क करने के लिए परेशान नहीं होंगे। लोग अपनी शिकायत भी इस ग्रुप पर दे सकेंगे। इस पर संबंधित बीट सिपाही जांच करेगा। कार्रवाई कराने की जिम्मेदारी सिपाही की होगी।

ये दी गई जानकारी

  • घर पर ताला लगाकर कहीं बाहर जाएं तो बीट सिपाही को अवगत करा दें, ताकि सुरक्षा हो सके।
  • कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
  • घर पर ताला लगाकर जा रहे हैं तो पड़ोसी को भी बताएं।
  • कॉलोनी में घूमने वाले संदिग्ध लोगों के बारे जानकारी रखें। उनके बारे में पुलिस को बताएं।
  • कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था उचित होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग में प्रार्थनापत्र दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments