Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीयबोको हरम ने खेत में काम कर रहे 110 लोगों का गला...

बोको हरम ने खेत में काम कर रहे 110 लोगों का गला काटा, औरतों को उठा ले गए


मैदूगुरी।
आतंकी संगठन बोको हरम ने एक बार फिर नाइजीरिया में कत्लेआम मचाना शुरू कर दिया है। यूएन से मिली जानकारी के मुताबिक कट्टर इस्लामिक संगठन बोको हरम के हत्यारों ने खेत में काम कर रहे 110 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है और इनकी औरतों को उठकर अपने साथ ले गए हैं।

नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक एडवर्ड कल्लोन ने कहा कि बोको हरम ने कम से कम 110 लोगों की निर्ममता से हत्या की है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। यह घटना मुख्य शहर मैदूगुरी के पास कोशोबे की है। हत्यारों ने धान के खेत में काम करने वाले लोगों का कत्लेआम किया। कल्लोन ने कहा कि शुरू में मरने वालों का यह आंकड़ा 43 था जो बाद में बढ़कर 70 हो गया था। हालांकि ये आंकड़ा अब 110 पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना सबसे हिंसात्मक तरीके से सीधे आम नागरिकों पर किया गया हमला है। इन हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

खेत में काम कर रहे मजदूरों के सिर काटे!

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। भयावह हमले में बचे लोगों की मदद करने वाले मिलिशिया लीडर बाबाकुरा कोलो ने बताया कि 43 से ज्यादा लोगों की गला काटकर हत्या की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments