बारात से गायब हो गया दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार, खड़ा हो गया हंगामा

प्रयागराज। प्रयागराज के एक गांव में शादी के दौरान अजीब वाकया सामने आया। बाराती बैंड की धुन पर डांस कर रहे थे, लड़की वाले वरमाला की रस्म को लिए बारातियों का इंतजार कर रहे थे, इसी बीच दुल्हा गायब हो गया और दुल्हन इंतजार करती ही रह गई। दुल्हा नहीं आया।

बताया जा रहा है कि दूल्हे की पुलिस को तलाश थी और बारात में पुलिसवालों को देखकर वह मौके से भाग गया था। दूल्हा के भागने पर दोनों पक्षों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। एक दूसरे को मारपीट की नोहबत आ गई।

बारात के दौरान के अचानक दूल्हे के भागने के बाद काफी देर तक वर एवं कन्या पक्ष के लोगों ने खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। दुल्हन के घरवालों ने बारात में आई गाड़ियों के टायर से हवा निकाल दी। हंगामा बढ़ता देख बहुत से बाराती वहां से फरार हो गए। वहीं दुल्हन के घरवालों ने दूल्हा के परिवार के लोगों को बंधक बना लिया।

दूल्हे के भागने को लेकर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। दुल्हन के घरवालों को पता चला कि कोरांव इलाके के एक हत्या में दूल्हा वांछित था। उसकी तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी। सटीक सूचना के बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो दूल्हा पकड़े जाने के डर से वहां से पहले ही फरार हो गया। दूल्हे के आपराधिक इतिहास की जानकारी दुल्हन के घरवालों को नहीं थी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *