Sunday, May 5, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नयति अस्पताल के कर्मचारी आए सड़कों पर, किया धरना प्रदर्शन

नयति अस्पताल के कर्मचारी आए सड़कों पर, किया धरना प्रदर्शन

  • नो माह से नयति अस्पताल के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
  • प्रदर्शन के दौरान एक महिला कर्मचारी की तबियत बिगड़ी

मथुरा। विवादों में बने रहने वाले नयति अस्पताल के सैकड़ों कर्मचारी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। सड़क पर आए कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान अपनी सैलरी के लिए फूट-फूट कर रो रही महिला कर्मचारी की तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने पिछले नो माह से कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी है।


शनिवार सुबह सिक्योरिटी और एकेडमिक विभाग के सैकड़ों कर्मचारी अस्पताल से निकल कर सड़कों पर आ गए। कर्मचारियों ने अस्पताल के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान नयति अस्पताल के कर्मचारी जयचन्द्र टांगर ने बताया कि उन्हें पिछले छह माह से अस्पताल प्रशासन द्वारा वेतन नहीं दिया है। जिससे वह भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। कई माह से आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी अपने घर का राशन और बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह भीख मांगने को मजबूर हैं।


वहीं एकेडमिक विभाग की महिला कर्मचारी ने बताया उसे और उसके विभाग की अन्य साथियों को पिछले नो माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। घर से अस्पताल आने के लिए भी किराया नही होने के कारण वह परेशानी जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि कर्मचारियों का निर्धारित वेतन अस्पताल से दिलवाया जाए। प्रदर्शन के दौरान एक महिला कर्मचारी की तबियत बिगड़ गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए।


वहीं इस संंबंध मेंं जब अस्पताल के मीडिया प्रभारी प्रशांत अज्ञानी से पूजा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments