Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़10 दिन के उपचार के बाद दो बंदियो में से एक बंदी...

10 दिन के उपचार के बाद दो बंदियो में से एक बंदी स्वस्थ्य, अस्पताल से मिली छुट्टी

मथुरा। मथुरा जेल के कोरोना पॉजिटिव हुए दो बंदियों में से एक बंदी स्वस्थ्य हो गया। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। जबकि दूसरे बंदी की उपचार के बाद होने वाली कोरोना जांच रिपोर्ट रविवार को आएगी।


कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिनों से दो मथुरा कारागार के दो बंदी कोरोना पॉजिटिव होने पर उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती हुए थे। दस दिन के उपचार के बाद दोनों बंदियों की फिर से कोरोना जांच कराए जाने पर उसमें से एक बंदी की जांच रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। जबकि दूसरे बंदी की रिपोर्ट रविवार यानि कल आएगी। इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक शैलेष मैत्रेय ने भी इस बात की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments