Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मदिनदहाड़े किसान की गोली मार कर हत्या, खेत पर फसल की रक्षा...

दिनदहाड़े किसान की गोली मार कर हत्या, खेत पर फसल की रक्षा कर रहा था किसान

राजेश सोलंकी की रिपोर्ट
नौहझील।
सोमवार की तड़के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव घड़ी रायकरण में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्यारों ने गोली किसान के सिर में मारी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच लगी है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना से गांव में हड़कंप मच गया।


35 वर्षीय किसान विनोद रोजाना की तरह सोमवार की सुबह खेत की रखवाली करने के लिए गया था। इन दिनों गेहूं की फसल में गाय और आवारा पशु घुस जाते हैं, इस कारण वह जानवरों की रखवाली करने के लिए गया था। तभी घात लगाए हुए बैठे अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन खून से लथपथ विनोद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की हत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल और उसके बाद जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी।


मृतक के चाचा जगपाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे अज्ञात लोगों ने उसके भतीजे विनोद कुमार उम्र 35 वर्ष को गोली मार दी। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया है। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।

एसपी देहात श्रीश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों ने सूचना दी है कि विनाद नाम के व्यक्ति को गोली लगी है। जिससे उसकी मौत हो गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments