Friday, March 27, 2026
Homeजुर्मरिश्ते हुए तार-तार: चाचा ने नाबालिग भतीजी से की छेड़छाड़, पुलिस ने...

रिश्ते हुए तार-तार: चाचा ने नाबालिग भतीजी से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजेश डब्बू की रिपोर्ट

महावन। महावन में एक बार रिश्ते फिर तार-तार हो गए। चाचा द्वारा भतीजी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर चाचा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा के मुताबिक 19 दिसंबर को गांव कारव निवासी पीड़िता नाबालिग लड़की के पिता ने महावन थाने में एक शिकायती पत्र दिया गया कि उसके ही चाचा ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चाचा के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी चाचा तलाश की गई और उसे पुलिस ने खानपुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments