Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बाँकेबिहारी मंदिर के 75 कर्मचारियों का हुआ कोरोना टेस्ट, 2 दिन में...

बाँकेबिहारी मंदिर के 75 कर्मचारियों का हुआ कोरोना टेस्ट, 2 दिन में आएगी रिपोर्ट

वृंदावन। बाँकेबिहारी मंदिर के कर्मचारियों की मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना जांच की गई। मोहन बाग में पहले दिन 75 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इनकी जांच रिपोर्ट दो दिन में आएगी। जांच कराने वाले कर्मचारियों में मंदिर के भंडारी, सुरक्षा व्यवस्था में लगे गार्ड और कर्मचारी शािमल थे।


बाँकेबिहारी के प्रबंधक प्रशासन मुनीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बांकेबिहारी मंदिर के कर्मचारियों की रेंडम कोरोना जांच की जा रही है। पहले दिन मंगलवार को 75 कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सेंपल लिए गए हैं। बुधवार को भी मोहन बाग में प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र की डा. स्वामी जाड़िया के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम द्वारा कोरोना सैंपल लिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments