Saturday, May 18, 2024
Homeजुर्महत्या या आत्महत्या: पेड़ से लटका मिला शव पुलिस के लिए बनीं...

हत्या या आत्महत्या: पेड़ से लटका मिला शव पुलिस के लिए बनीं पहेली

बल्देव। बल्देव थाने क्षेत्र के गांव गढी मड़ौरा में पेड़ से लटका मिला एक शव पुलिस के लिए पहेली बन गया है। मृतक के परिजनों ने ही परिवार के सदस्यों पर वृद्ध की हत्या करने का आरोप लगाया है और तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी है। गांव में वृद्ध की मौत का लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक विगत दिनों गढ़ी मढ़ौरा में रहने वाले एक वृद्ध का शव एक खेत पर पेड़ से लटका मिला था। मृतक के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी।

इस केस में नया मोड़ तब आया जब मृतक के परिजन अपने ही परिवार के लोगों पर वृद्ध की हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया। इसे सुन हर कोई हैरत में पड़ गया। पीडित परिवार के लोगों का कहना है कि उनका उनके ही ताऊ के लड़के से जमीनी विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है। आरोपियों ने उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी और कई बार उन हमला भी किया था। जिसकी स्थानीय थाने में शिकायत भी की गई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते विगत 21 दिसंबर 2020 की रात्रि को जब उनके पिताजी खेत पर गए थे। इसी बीच उनका दूसरे दिन शव पेड़ पर लटका मिला।

इस घटना को परिजनों ने अपने पिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने की स्थानीय पुलिस में तहरीर दी है। लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। वही पीडित परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस इस घटना को आत्महत्या का रूप बता रही है लेकिन परिजनों का कहना है कि उनके पिता ने आत्महत्या नहीं की है। इसीलिए पीडित परिवार आज न्याय के लिए मथुरा के एसएसपी कार्यालय पहुंचा। यहां उसने एक शिकायती पत्र देकर नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments