Saturday, May 18, 2024
Homeजुर्मदिनदहाड़े ओमेक्स सिटी में महिला को बंधक बनाकर लाखों के गहने और...

दिनदहाड़े ओमेक्स सिटी में महिला को बंधक बनाकर लाखों के गहने और 40 हजार लूटे

  • 40 हजार रुपए और सोने के आभूषण लूट ले गए बदमाश
  • गेट खटखटाकर फ्लैट में दाखिल हुए नकावपोश बदमाश
  • महिला को सिर पर हथियार से वार कर किया घायल


वृंदावन। गेट बंद ओमेक्स कालोनी में दिनदहाड़़े बदमाशों ने एक फ्लैट में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। दो नकाबपोश बदमाशों ने मंहिला से मारपीट की और बंधक बनाया। बदमाश हजारोें की नकदी और लाखों रुपए के गहने लूट कर ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


शनिवार दोपहर करीब एक बजे दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश गेट बंद ओमेक्स सिटी के सेक्टर गोविंदा 2 के वाई ब्लॉक में स्थित फ्लैट के गेट को खटखटाया। महिला सुनीता चावला ने जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खोला तभी हथियारों से लैस बदमाश दाखिल गए। अकेली महिला सुनीता ने जैसे ही बदमाशों के फ्लैट के अन्दर घुसने का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में हथियार से वार कर घायल कर दिया। घबराई महिला को बदमाशों ने बंधक बना लिया और फ्लैट में लूटपाट की।

बताया जा रहा है कि फ्लैट में रखे 40 हजार रुपए, करीब दस लाख रुपए के सोने, चांदी के आभूषण लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी। वहीं घटना से कालोनी में हड़कंप मचा है। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से नयति अस्पताल में उपचार के लिए ले गई।

आपको बता दें कि इसी ओमेक्स सिटी में सांसद हेमामालिनी का भी आवास है। इस सिटी के द्वारा पर सुरक्षा के लिए बैरियर लगा है। सुरक्षा गार्ड भी तैनात है। लेकिन बदमाश सिटी की इस सुरक्षा घेरा को भी पार कर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है।

एसपी सिटी उदयशंकर का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे दो बदमाशों ने एक महिला के सिर पर वार कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। फ्लैट में रखे 40 हजार रुपए और सोने के आभूषण लूट ले गए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments