Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedशादी का प्रपोजल सुन 650 फीट की ऊंचाई से फिसला गर्लफे्रंड का...

शादी का प्रपोजल सुन 650 फीट की ऊंचाई से फिसला गर्लफे्रंड का पैर, युवक ने भी लगा दी छलांग

प्यार में हद से गुजर जाने की बातें तो आपने बहुत सुनी और देखी होंगी। आस्ट्रिया के कैरिंथिया में रहने वाले एक शख्स ने भी कुछ ऐसा ही करने का सोचा। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वो फॉल्कर्ट माउंनटेन ट्रैक पर गया। युवक ने वहीं ऊंचे पहाड़ पर शानदार नजारे के बीच अपने प्यार का इजहार करने की प्लानिंग की थी, उसने ऐसा किया भी, पर वो रोमांटिक प्रपोजल एक हादसे बदल गया।

दरअसल, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। जैसे ही उसने हामी भरी उसका पैर फिसल गया और वो करीब 650 फीट की ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई। अचानक हुए इस हादसे से युवक ने भी बिना सोचे समझे अपने प्यार को बचाने के लिए छलांग लगा दी। वो तो दोनों की किस्मत अच्छी रही की दोनों की जान बच गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ऊपर से फिसलने के बाद लड़की बर्फ की चादर पर गिरी इसलिए उसे ज्यादा चोटें नहीं आई वहीं छलांग लगाते वक्त युवक 50 फीट नीचे किसी जगह पर अटक गया और उसकी भी जान बच गई। हालांकि वो अपनी प्रेमिका तक नहीं पहुंच पाया। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने लड़की को पड़ा देख इसकी सूचना प्रशासन को दी जिसके बाद दोनों को बचाया जा सका।

युवक को स्थानीय प्रशासन ने हेलिकॉप्टर की मदद से बचावकार्य कर उसे जीवनदान दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को फैक्चर हुआ और लड़की की हालत स्थिर है। दोनों अस्पताल में सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments