Monday, January 12, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बच्चे को जन्म देने के दूसरे दिन विवाहिता की मौत

बच्चे को जन्म देने के दूसरे दिन विवाहिता की मौत

नौहझील। गुरुवार को नौहझील थाना क्षेत्र के गूलापुर गांव में विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले विवाहित ने बेटे को जन्म दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय सुमन पत्नी रामप्रकाश निवासी गुलापुर थाना नौहझील की रहने वाली है। बुधवार को विवाहिता ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुत्र को जन्म दिया। बच्चे के जन्म होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर शाम को परिजन उसे घर ले आए।

गुरुवार की सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन वहां विवाहिता की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे मथुरा के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments