Saturday, May 18, 2024
Homeजुर्मशादी से पहले सिपाही ने दहेज में मांगे 18 लाख, बेबस पिता...

शादी से पहले सिपाही ने दहेज में मांगे 18 लाख, बेबस पिता को देख युवती ने दी जान

मथुरा। शादी से एक सिपाही ने ससुलिजनों से दहेज में 18 लाख रुपए की मांग की। मंगेतर की ओर से बढती दहेज की मांग और दहेज के बोझ से बेबस अपने माता-पिता को देखकर युवती ने मौत को गले लगा लिया। युवती ने मरने से पहले एक भावुक और समाज को सीख देने वाला एक सुसाइड नोट लिखा। पुलिस को युवती के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है।

दहेज लोभियों के जाल में फंसे बेबस परिजनों को देख कर क्षुब्ध 22 वर्षीय युवती अनीषा पुत्री मूलचन्द ने मौत को गले लगा लिया। मौत से पहले लिखे अपने सुसाइड नोट में दिवंगत युवती ने देश में व्याप्त दहेज की इस भयंकर बुराई पर अपनी बेबसी व्यक्त की थी। समाज में व्याप्त दहेज प्रथा रुपी बुराई को लेकर युवती द्वारा उठाए गए कदम से हर कोई हैरान है। यह घटना थाना हाइवे क्षेत्र के गांव नवादा का है।

युवती के पिता मूलचन्द मुताबिक उनकी बेटी अनीषा की शादी छाता के गांव सिहाना निवासी हेमंत पुत्र ग्यासी के साथ तय हुई थी। हेमंत यूपी पुलिस में सिपाही है। हेमंत और उसके परिजनों ने यह संबंध 12 लाख रुपए में तय किया था, लेकिन दहेज लोभी हेमंत व उसके परिजनों की मांग बढ़कर 18 लाख तक पहुंच गई। लड़की के परिजनों ने इस पर संबंध तय करने में असमर्थता जताई तो दहेज लोभी 12 लाख रुपए पर ही संबंध तय करने में राजी हो गए। 16 सितंबर 2020 को रस्मो रिवाज के साथ संबंध तय कर दिया गया। लड़की का पिता विवाह के लिए रकम का इंतजाम करने लगा और उसने मई-जून में शादी करने की पेशकश की। जो कि लड़के वालों ने मंजूर कर ली। लेकिन अचानक से लड़का पक्ष ने एक नई मांग सामने रखी। जिसमें 1 जनवरी को लड़के को एक लाख रुपए देकर पक्का करने की बात कही गई।

लड़की पक्ष ने जब इसकी स्वीकृति दे दी, तो पक्का करने की रकम को बढ़ाकर लड़के वालों ने ढाई लाख रुपए कर दिया। लड़के वालों की बार-बार बढ़ती हुई डिमांड देखकर लड़की वाले परेशान हो उठे। यह बात जब किसी तरह अनीता को पता चली तो उसने 25-26 दिसंबर की रात्रि को एसिड पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा। जो कि पुलिस को उसके शव के पास मिला।

युवती के पिता मूलचन्द ने छाता अकबर पुर के सिहाना निवासी लड़का हेमंत, सुरेन्द्र, राम श्री और सुरेन्द्र की पत्नी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाना, और दहेज प्रतिबंध अधिनियम के खिलाफ एफआईआर की है।

सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments