Wednesday, February 11, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़भाजपा ने मथुरा के 70 वार्डों के अध्यक्ष एवं मंत्री की लिस्ट...

भाजपा ने मथुरा के 70 वार्डों के अध्यक्ष एवं मंत्री की लिस्ट की जारी, देखिए लिस्ट

वार्ड 42 के अध्यक्ष बने सुदामा खत्री को बधाई देने घर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने मथुरा के वार्ड संख्या 42 के अध्यक्ष पद सुदामा खत्री के साथ नगर के सभी 70 वार्डों के अध्यक्षों और वार्ड मंत्री मनोनीत किया है। पार्टी ने सभी वार्डअध्यक्ष और मंत्री की सूची जारी की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में फिर से खुशी की लहर है और वह नव मनोनीत वार्ड अध्यक्ष और मंत्री बनने पर बधाई दे रहे और मिठाई वितरित कर रहे हैं।


वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा खत्री को वार्ड अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राधिका विहार स्थित उनके निवास पर शुभकामनाएं दी। सिंधी समाज के रामचन्द्र खत्री ने कहा कि सुदामा खत्री को वार्ड अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सिंधी समाज को सम्मान दिया है। अब सुदामा खत्री राधिका विहार में सिंधी समाज को ध्यान में रखते हुए रुके हुए कार्यों को पूरा कराएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments