Thursday, May 9, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंद कुमार शुक्ला को श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंद कुमार शुक्ला को श्रद्धासुमन अर्पित किए


अरुण यादव
वृंदावन।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंद कुमार शुक्ला की 9 वीं पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा गांधीपार्क में स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा के के समक्ष पुष्पांजलि दी गई। गांधी पार्क में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वजह से आज हमारे देश को आजादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंद कुमार शुक्ला ने शहीद लक्ष्मण के साथ अंग्रेजी शासन में फिरंगीयों के खिलाफ तिरंगा झंडा लेकर आंदोलन किया। आजादी के लिए जेल की यातनाएं सही ऐसे महापुरुषों को हम नमन करते हैं।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन पारीक ने एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष मदन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आव्हान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में नंद कुमार शुक्ला अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश की आजादी के लिए शहीद हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments