Thursday, February 26, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़रक्त वीर क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया रक्तदान

रक्त वीर क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया रक्तदान

अरुण यादव

वृंदावन। गौरानगर स्थित चार सम्प्रदाय आश्रम में रक्तवीर क्लब वृंदावन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढचढ कर भाग लिया।

शिविर का शुभारंभ चार सम्प्रदाय आश्रम के महंत ब्रजबिहारी दास, प्रयास संस्था के संस्थापक अभय वशिष्ट एवं डॉ. सचिन अग्रवाल द्वारा भगवान राधाकृष्ण की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार और पं. योगेश द्विवेदी पहुंचे। जिन्होंने रक्तदान करने वाले युवकों को प्रोत्साहन किया।

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल ने बताया कि रक्तवीर क्लब के द्वारा चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और वह लोग रक्तदान करने से डरते हैं। उनके लिए भी हमारी संस्था प्रोत्साहन करने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें लगातार कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments