Monday, May 20, 2024
Homeजुर्मदो अनजानों को घर में आश्रय देना युवक को पड़ा भारी, जानिए...

दो अनजानों को घर में आश्रय देना युवक को पड़ा भारी, जानिए आश्रय पाने वाली महिला ने ऐसा क्या किया

राजेश सोलंकी
मथुरा।
कृष्णा नगर में एक युवक को एक महिला और उसके साथी व्यक्ति को आश्रय देना महंगा पड़ गया। जिस घर ने उन्हें आश्रय दिया उन्हीं घर के सदस्यों को खाने में नशीली दवा खिलाकर पूरे घर को बेहोश कर दिया और घर में रखे कीमती सामान को चोरी कर ले गए। एक महिला की हालत अभी खराब हो गई।


पीड़ित परिवार के पड़ौसी युवक ने विकास ने बताया कि भूपेंद्र पुत्र नेपाल सिंह अपनी मां कमलेश सिंह के साथ विजय नगर कृष्णा नगर में रहते हैं। मंगलवार की शाम भूतेश्वर चौराहे पर भूपेंद्र को एक अज्ञात महिला और पुरुष मिले। देर रात होने के कारण उस व्यक्ति ने भूपेंद्र से रात में ठहरने के लिए आश्रय मांगा। भूपेंद्र सर्द रात में महिला और पुरुष को अपने घर आश्रय दे दिया और वह उन दोनों को अपने घर ले आए।

भूपेन्द्र ने देर रात खाना भी खिलाया। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात महिला ने खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। सभी परिवारीजन खाना खाने के बाद बेहोश हो गए और महिला के साथ में आया एक पुरुष भी नशीला खाना खाकर बेहोश हो गया। रात को ही महिला घर से मोबाइल एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
बुधवार की सुबह जब दिन निकलने के बाद कोई नहीं जागा तो पड़ोसियों को चिंता हुई। पड़ोस में रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई और घर के अंदर घुसे तो उन्होंने देखा कि मां बेटा दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं और एक अज्ञात व्यक्ति भी बेहोशी की हालत में पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बेहोश लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटना की जांच पड़ताल की तो पता चला कि अज्ञात महिला के साथ आए व्यक्ति ने अपना नाम बनारसी दास पुत्र रामदेव निवासी रामपुर बताया। लेकिन वह भी फिलहाल अचेत अवस्था में ही है। वहीं पड़ोसियों ने बेहोश युवक भूपेन्द्र और उसकी मां को भी मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति और परिजनों के होश में आने का इंतजार कर रही है। ताकि घटना की स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के साथ आए व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments